गुमला, जनवरी 7 -- गुमला, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के बरगांव राईस मिल मोड़ के समीप बुधवार देर शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार पंचायत सेवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पालकोट थाना क्षेत्र के बंगरू निवासी 45 वर्षीय विजय एक्का के रूप में हुई है। घटना बुधवार शाम करीब 6.30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार विजय एक्का वर्तमान में सदर थाना क्षेत्र के गणेशपुर डीपा में किराए के मकान में रह रहे थे। वे सदर थाना क्षेत्र के मुरकुंडा और कलिगा पंचायत में पंचायत सेवक के पद पर कार्यरत थे। बुधवार देर शाम कार्य समाप्त कर वे बाइक से अपने किराए के मकान लौट रहे थे। इसी दौरान बरगांव राईसमिल मोड़ के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में विजय एक्का सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.