गुमला, अप्रैल 16 -- गुमला संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में वैसाखी पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मौके पर गुरु ग्रंथ साहिब के सहज पाठ की विधिवत समाप्ति के बाद कीर्तन एवं अरदास का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान गुरु का लंगर भी आयोजित किया गया, जहां सभी संगतों ने मिलकर प्रसाद ग्रहण किया और सेवा भावना का परिचय दिया। मौके पर गुरु गोविंद सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष जसवीर सिंह एवं सचिव गगनदीप सिंह को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए समाज के प्रधान महेंद्र सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। वैसाखी के अवसर पर गुरु गोविंद सिंह जी द्वारा खालसा पंथ की स्थापना के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए सिख समाज को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया।वक्ताओं यह भी पढ़े...