गुमला, अप्रैल 10 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के पालकोट रोड स्थित शक्ति मंदिर के पास शुक्रवार शाम एक महिला से चैन छिनतई की घटना सामने आई है। बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने झपट्टा मारकर महिला के गले से सोने की चैन छीन ली और मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, डीएसपी रोड बाबू वीर कुंवर सिंह कॉलोनी निवासी सती देवी किसी निजी काम से पालकोट रोड गई थीं। शाम करीब 6.30 बजे जब वह शक्ति मंदिर के पास पहुंचीं, तभी अचानक बाइक पर सवार दो युवक आए और उनके गले से चैन छीनकर भाग निकले।घटना के बाद सती देवी ने तुरंत सदर थाना पहुंचकर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है,ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।पीड़िता के अनुसार छीनी गई सोने की चैन की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही...