गुमला, फरवरी 28 -- झारखंड के 48 नगर निकायों में शुक्रवार से शुरू हुई मतगणना और चुनाव परिणाम ने होलियाना माहौल बना दिया है। होली के चार दिन पहले ही विभिन्न नगर निकाय क्षेत्रों में रंग-गुलाल उड़े। जीते प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ विजय जुलूस निकाला और मिठाइयां बांटकर अपने वादे पूरे करने का संकल्प दोहराया। गुमला नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए शकुंतला उरांव विजेता घोषित की गईं। उन्होंने 7600 वोट लाकर यह सफलता पाई। साथ ही अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी हर्षिता टोप्पो को 3168 वोटों के अंतर से पराजित किया। हर्षिता को कुल 4432 वोट मिले। लोहरदगा नगर परिषद अध्यक्ष के रूप में अनिल उरांव निर्वाचित घोषित किए गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष पावन एक्का को 786 मतों से हराया। अनिल उरांव को कुल 9731 वोट प्राप्त हुए। वे पूर्व म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.