गुमला, जून 14 -- गुमला, प्रतिनिधि। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को सदर अस्पताल सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के 100 से अधिक रक्तदाताओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रमाण पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- विश्व रक्तदाता दिवस : 40 रक्तवीरों ने किया रक्तदान, 22 रक्तवीरों को किया गया सम्मानितकार्यक्रम की शुरुआत समारोह के मुख्य अतिथि एसी राजीव नीरज एवं सिविल सर्जन डॉ. शंभु चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर एसी राजीव नीरज ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने कहा कि रक्त की आवश्यकता किसी को भी कभी भी पड़ सकती है, इसलिए सभी स्वस्थ और सक्षम लोगों...