गुमला, अप्रैल 24 -- गुमला, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के करौंदी नायक टोली में 20 वर्षीय युवक राकेश नायक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। गुरुवार सुबह जब परिजन उसे जगाने पहुंचे, तब घटना का पता चला, जिससे घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। परिजनों के अनुसार राकेश का नेतरहाट की एक युवती के साथ प्रेम संबंध था और एक माह बाद दोनों की शादी तय थी। दोनों के बीच अक्सर फोन पर बातचीत होती थी और घटना की रात भी व्हाट्सएप कॉल पर बात हुई थी। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...