गुमला, मार्च 10 -- गुमला संवाददाता। पवनपुत्र हनुमान की जन्मस्थली माने जाने वाले गुमला जिले में इस वर्ष रामनवमी महोत्सव हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में भव्य रूप से मनाया जाएगा। इसको लेकर केंद्रीय महावीर मंडल समिति की बैठक सोमवार की रात बड़ा दुर्गा मंदिर परिसर में नवनियुक्त अध्यक्ष अजय सिंह राणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत ॐकार मंत्र के उद्घोष के साथ हुई। जिसमें समिति के पदाधिकारी,संयोजक व संरक्षक मंडल के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रामनवमी महोत्सव के अवसर पर तीन प्रमुख शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। इसके तहत 24 मार्च को पटेल चौक से संध्या 7.30 बजे मंगलवारी शोभायात्रा निकलेगी। वहीं 26 मार्च को अष्टमी शोभायात्रा बड़ा दुर्गा मंदिर से शाम 7.30 बजे निकाली जाएगी। मुख्य रामनवमी शोभायात्रा 27 ...