गुमला, अप्रैल 1 -- गुमला प्रतिनिधि। गर्मी बढ़ते ही गुमला जिले में बिजली व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई है। शहर से लेकर गांव तक हाल यह है कि लोगों को रोजाना सिर्फ 15 से 17 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। उपर से बिजली आने-जाने का कोई तय समय नहीं है। जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। बिजली विभाग कभी फॉल्ट, ओवरलोड, ट्रांसफॉर्मर खराबी और लाइन लॉस का हवाला देकर सप्लाई काट रहा है। इसका सीधा असर घर के कामकाज,बच्चों की पढ़ाई और छोटे-बड़े व्यवसाय पर पड़ रहा है। सुबह बिजली कटने से कई इलाकों में पानी की किल्लत हो रही है। वहीं शाम के समय कटौती से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। पड़ताल में सामने आया कि जिले में आंधी-तूफान और थंडरिंग से हालात और बिगड़ गए हैं। तेज हवा में पेड़ों की डालियां टूटकर तारों पर गिर रही हैं, जिससे तार और पोल टूट जा रहे हैं। कई जग...