गुमला, अप्रैल 24 -- गुमला, प्रतिनिधि। गुमला में गुरुवार को गुमला-रांची नेशनल हाईवे-43 पर बामसेफ भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। यह जाम गुमला बाईपास के समीप लगाया गया। जिसके कारण सुबह करीब छह बजे से 10 बजे तक हाईवे पर आवागमन पूरी तरह ठप रहा। प्रदर्शन के दौरान हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यात्री बसें, निजी वाहन और मालवाहक ट्रक घंटों तक जाम में फंसे रहे, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में कठिनाई हुई। जानकारी के अनुसार बामसेफ भारत मुक्ति मोर्चा ने अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर देशभर के 725 जिलों में बंद का आह्वान किया था। इसी के तहत गुमला में भी कार्यकर्ता सुबह से एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.