गुमला, फरवरी 12 -- गुमला। नगर परिषद चुनाव को लेकर शहर में प्रचार अभियान तेज है, लेकिन प्रत्याशियों को जनसंपर्क में अजीब चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में एक ही घर में पति और पत्नी अलग-अलग वार्ड के मतदाता हैं। ऐसे में प्रत्याशी जब वोट मांगने पहुंचते हैं तो पहले यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि घर का कौन सदस्य उनके वार्ड में आता है और कौन नहीं।नए प्रत्याशियों की परेशानी और बढ़ गई है। उन्हें अपने वार्ड के मतदाताओं की पहचान करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। कई बार वे गलत वार्ड के मतदाता से प्रचार कर लौट जाते हैं, जिससे समय और मेहनत दोनों बेकार जा रही है।वार्ड परिसीमन और नए मतदाता सूची के कारण स्थिति और उलझी हुई है। प्रत्याशी अब सिर्फ नारे और पोस्टर पर नहीं, बल्कि वोटर लिस्ट और मोबाइल ऐप के सहारे प्रचार कर रहे हैं।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.