गुमला, अप्रैल 8 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के घटगांव में चल रहे निर्माण कार्य स्थल पर पिस्टल के बल पर डीजल लूटने का मामला सामने आया है। शिवालया कंपनी के कर्मियों ने इस संबंध में सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार कुछ अज्ञात व्यक्ति मौके पर पहुंचे और पिस्टल दिखाकर डीजल की मांग करने लगे। जिसके बाद वे वहां मौजूद डीजल लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही सदर थाना प्रभारी महेंद्र कुमार करमाली घटना स्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...