गुमला, जनवरी 21 -- गुमला प्रतिनिधि। पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति के बैनर तले बुधवार को कचहरी परिसर स्थित हड़ताली वृक्ष के समीप धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित को ज्ञापन सौंपते हुए अपनी तीन सूत्री मांगें रखीं। ज्ञापन में बताया गया कि रांची व खूंटी जिले में पिछड़ी जाति की आबादी अधिक होने के बावजूद नौकरी में आरक्षण शून्य है,केवल रांची जिले में ही आठ प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। वहीं नगर निकाय चुनाव में वार्ड पार्षद का आरक्षण भी आबादी के अनुपात में नगण्य है। सिमडेगा नगर परिषद में पिछड़ी जाति की आबादी 45 प्रतिशत होने के बाद भी वार्ड पार्षद का आरक्षण शून्य रखा गया है। इसके अलावा द.छोटानागपुर प्रमंडल में लागू पेशा कानून में भी पिछड़ी जाति को अधिकार से वंचित किए जाने का आरोप लगाया गया। समिति ने मांग की कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.