गुमला, जुलाई 12 -- गुमला। बदलते मौसम और अनियमित बारिश के दौर में गुमला के किसानों के लिए खेती का नया विकल्प तैयार किया जा रहा है। अब जिले में सिर्फ धान ही नहीं, बल्कि मूंगफली की खेती को भी बड़े पैमाने पर बढ़ावा मिलेगा। राष्ट्रीय तिलहन मिशन के तहत खरीफ मौसम 2026-27 में पहली बार 800 हेक्टेयर क्षेत्र में क्लस्टर आधारित मूंगफली की खेती कराई जाएगी। इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए किसानों के बीच 600 क्विंटल प्रमाणित मूंगफली बीज का वितरण शुरू हो चुका है।

किसान योजना विवरण कृषि विभाग ने जिले की सभी 159 पंचायतों में चयनित किसानों को योजना से जोड़ते हुए 30-30 किलोग्राम के कुल 2,000 बैग बीज उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। जिले में मूंगफली बीज पहुंच गई ,ताकि समय पर बुआई कर किसानों को बेहतर उत्पादन मिल सके। इसके लिए सभी 12 प्रखंडों का पंचायतवार लक्ष्य ...