गुमला, दिसम्बर 4 -- गुमला प्रतिनिधि जिले में लगातार बढ़ती ठंड ने छोटे बच्चों की सेहत पर गंभीर प्रभाव डालना शुरू कर दिया है। पिछले कई दिनों से तापमान में लगातार गिरावट हो रही है, जिसके कारण वायरल फीवर,चाइल्ड डायरिया,खांसी-जुकाम और वायरल कोल्ड के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। हालात यह हैं कि प्रतिदिन लगभग 200 से 250 बच्चे इलाज के लिए जिला सदर अस्पताल पहुंच रहे हैं। इससे अभिभावक बच्चों की बिगड़ती तबीयत को लेकर बेहद चिंतित हैं।सुबह और देर शाम ठंड का असर अधिक बढ़ जाता है। जिससे बच्चों की सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। अधिकांश बच्चों में तेज बुखार,खांसी-जुकाम और डायरिया के लक्षण देखने को मिल रहे हैं। बुधवार को सदर अस्पताल स्थित शिशु रोग विभाग की ओपीडी में अभिभावकों की लंबी कतार लगी रही। अस्पताल में बच्चों के लिए आवश्यक दवाएं उपलब्ध क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.