गुमला, अप्रैल 25 -- गुमला। जिला मुख्यालय के लोहरदगा रोड स्थित कुम्हार ढलान के समीप संचालित निराला आई हॉस्पिटल में रविवार को निःशुल्क मोतियाबिंद जांच सह लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होगा। शिविर में चेन्नई के शंकर नेत्रालय से आए नेत्र सर्जन सह रेटिना विशेषज्ञ डॉ. समीर कुमार तथा रांची की नेत्र विशेषज्ञ डॉ. नीलू कुमारी मरीजों की आंखों की जांच करेंगी और जरूरतमंदों का लेंस प्रत्यारोपण भी किया जाएगा।शिविर के दौरान मोतियाबिंद के अलावा रेटिना, आंसू की थैली, ट्रेजियम व क्लोजियम जैसी आंखों से संबंधित समस्याओं का भी ऑपरेशन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.