गुमला, अप्रैल 12 -- गुमला, प्रतिनिधि। गुमला थाना क्षेत्र के कीता गांव के समीप कक्षा छह की 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ गैंग रेप किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना शनिवार की है। पुलिस ने वारदात में शामिल तीन आरोपियों को धर दबोचा है। गैंगरेप वारदात में एफआईआर दर्ज किये जाने के कुछ ही घंटो के अंदर कीता स्थित जंगल डांड़ से प्रदीप तुरी,सुरेश उरांव व मुकेश लोहरा को धर दबोचा,और गिरफ्त में आये तीनों आरापियों को जेल भेज दिया है। दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक पीडिता कीता गांव में सरहुल मना कर अहले सुबह करीब चार बजे घर लौट रही थी। इसी दौरान गांव के तीन युवकों ने अगवा कर जंगल डांड़ की ओर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म दिया। पीड़िता उनकी चंगुल से निकलने के बाद परिजनों का आपबीती बतायी। शनिवार के अपराहृन यह मामला पुलिस तक पहुंचा। पीड़िता की मां के ब...