गुमला, मार्च 28 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिले में नौ दिनों तक चले चैती नवरात्र का समापन शनिवार को मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के साथ हो गया। इस दौरान शहर के विभिन्न पूजा पंडालों और मंदिरों में विराजमान मां दुर्गा की प्रतिमाओं को गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़े और आतिशबाजी के बीच श्रद्धापूर्वक विदाई दी गई। देवी मंडप, पालकोट रोड समेत विभिन्न स्थानों से निकली शोभायात्रा में श्रद्धालु झूमते-गाते नजर आए। पूरे रास्ते जय माता दी के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। शोभायात्रा यात्रा डीएसपी रोड,मेन रोड, थाना रोड होते हुए सिसई रोड स्थित छठ तालाब पहुंची। जहां विधि-विधान के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।चैती दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष संजीव उर्वशी, सचिव सरजू प्रसाद साहू, किशोर फोगला, राजेश गुप्ता, रितेश कुमार, राजीव कुमार, विजय सोनी, रंजन सोनी, रामनिवास प...