गुमला, अप्रैल 24 -- गुमला, संवाददाता। जिले में अस्मिता सिटी डिस्ट्रिक्ट लीग 2025-26 के तहत शुक्रवार दो दिनी खेल प्रतियोगिता शुरू हुआ। जिसका समापन 25 अप्रैल को होगा। प्रतियोगिता में हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन और कुश्ती जैसे विभिन्न खेलों में खिलाड़ी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे है। फुटबॉल में कुल 14 टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें अंडर-14 की सात, अंडर-17 की छह और ओपन वर्ग की एक टीम शामिल रही। हॉकी में छह टीमों ने भाग लिया। जिनमें अंडर-14 की चार और अंडर-17 की दो टीमें थीं। वहीं एथलेटिक्स में 50, बैडमिंटन में 21 और कुश्ती में 58 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। यह भी पढ़ें- अस्मिता सिटी लीग 2026: दूसरे दिन कबड्डी में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन इस मौके पर अपर समाहर्ता...