गुमला, मार्च 27 -- गुमला, प्रतिनिधि। गुमला जिले के धनगांव से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां 45 वर्षीय मांगी देवी की कथित तौर पर डायन-बिसाही के आरोप में बेरहमी से हत्या कर दी गई। शुक्रवार की शाम पुलिस ने मांगी देवी का शव करम टोंगरी पहाड़ से बरामद की। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई । जानकारी के अनुसार मांगी देवी 24 मार्च से रहस्यमय तरीके से लापता थी। पति जोगी खड़िया और परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे मांगी देवी के पुत्र विकास खड़िया ने करम टोंगरी के पास अपनी मां का शव देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि गांव के कुछ लोग मांगी देवी पर लंबे समय से डायन-बिसाही का आरोप लगाते थे और इसी वजह से उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों ने पहले मांगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.