गुमला, मार्च 3 -- गुमला। जिला मुख्यालय में इस वर्ष होलिका दहन का आयोजन लगभग छह प्रमुख स्थानों पर किया जाएगा। इसमें शक्ति मंदिर, देवी मंदिर, ज्योति संघ चौक, चेटर, दुंदुरिया समेत अन्य स्थान शामिल हैं। शहर में होलिका दहन को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और समितियों द्वारा पूजा-अर्चना की व्यवस्था की जा रही है।पंचांग के अनुसार इस वर्ष होलिका दहन 2 मार्च को मध्य रात्रि के बाद किया जाएगा। शुभ मुहूर्त रात 12 बजकर 50 मिनट से लेकर 2 बजकर 02 मिनट तक का बताया गया है। यह समय भद्रा का पुच्छ काल माना गया है, जिसमें होलिका दहन करना शास्त्रसम्मत और उचित रहता है। पूरी रात भद्रा रहने के कारण यही सीमित समय दहन के लिए उपयुक्त माना गया है। इसी दौरान लोग विधि-विधान से पूजा कर अग्नि प्रज्वलित करेंगे।वहीं, रंगों का पर्व होली 4 मार्च को मनाया जाएगा। शहर और आसपास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.