रांची, जनवरी 6 -- गुमला के बसिया थाना क्षेत्र के कोनबीर खुदी चौक के समीप स्थित इंडीकैश एटीएम को काट कर सोमवार की देर रात अपराधी अपने साथ ले गए। उसमें 68 हजार 800 रुपये भी थे। वारदात को अंजाम देने से पहले अपराधियों ने एटीएम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे पर काले रंग का स्प्रे कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। बसिया एसडीपीओ नाजिर अख्तर ने बताया कि अपराधियों ने पहले एटीएम का शटर उखाड़ा। इसके बाद पूरी मशीन को उठाकर मौके से फरार हो गए। प्रारंभिक जांच में इसमें शातिर गिरोह का हाथ प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस अनुसंधान कर रही है, जल्द ही एटीएम व राशि की रिकवरी कर ली जाएगी। उधर, खूंटी के रनिया से चोरी हुआ एक पिकअप पुलिस ने कामडारा क्षेत्र से बरामद किया। आशंका है कि इसी पिकअप का उपयोग कर एटीएम चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस इस बिंदु पर...