गुमला, अप्रैल 1 -- गुमला। घरेलू गैस के अवैध उपयोग पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने नगर क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संगीता केरकेट्टा ने होटलों, ठेलों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण किया।जांच के दौरान राहत की बात यह रही कि किसी भी प्रतिष्ठान में घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध उपयोग नहीं मिला। सभी जगह कमर्शियल गैस सिलेंडर,कोयला, लकड़ी या इंडक्शन चूल्हे का उपयोग होता पाया गया। कई प्रतिष्ठानों में कमर्शियल सिलेंडर मौजूद मिले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...