गुमला, फरवरी 24 -- गुमला, संवाददाता। झारखंड सरकार ने अपने बजट में जिले को शिक्षा और कला-संस्कृति के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य सरकार ने जिले में कला केंद्र जिला पुस्तकालय के संचालन की स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह पुस्तकालय सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और इसमें एक साथ लगभग 500 पाठकों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। यह प्रावधान झारखंड सरकार के आज प्रस्तुत बजट में किया गया है। बजट के अनुसार राज्य के सभी जिलों में कला केंद्र जिला पुस्तकालय की स्थापना व संचालन की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत गुमला जिले को भी शामिल किया गया है।प्रस्तावित पुस्तकालय में अध्ययन कक्ष, डिजिटल संसाधन, कला एवं साहित्य से संबंधित पुस्तकें तथा शोध सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इससे जिले के विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.