गुमला में केसीसी लक्ष्य पर डीसी सख्त,15दिनों में शत-प्रतिशत उपलब्धि का अल्टीमेटम
गुमला, अप्रैल 13 -- गुमला, प्रतिनिधि । जिले में किसानों से जुड़ी योजनाओं की धीमी प्रगति पर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को चंदाली स्थित समाहरणालय में आयोजित समीक्षा बैठक में डीसी ने केसीसी के लक्ष्य में पिछड़ने पर नाराजगी जताते हुए संबंधित बैंक अधिकारियों को अगले एक पखवाड़े में शत- प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का स्पष्ट निर्देश दिया। बैठक में बताया गया कि जनवरी माह के लिए निर्धारित एक हजार केसीसी लक्ष्य के विरुद्ध अब तक केवल 800 ही पूरे हो पाए हैं। इस पर डीसी ने एटीएम-बीटीएम को गांव स्तर पर सक्रिय होकर अधिक से अधिक किसानों से केसीसी आवेदन भरवाने और लक्ष्य हर हाल में पूरा करने को कहा। यह भी पढ़ें- डेड लाइन घोषित, 30 अप्रैल तक करें फार्मर रजिस्ट्री पशुपालन विभाग द्वारा केसीसी के लिए भेजे गए 109 आवेदनों के लंबित रहने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.