गुमला में किशोरी के अपहरण की कोशिश नाकाम, थाने में शिकायत दर्ज
गुमला, मई 17 -- गुमला, संवाददाता। शहर के पटेल चौक क्षेत्र से एक किशोरी के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। हालांकि किशोरी ने सूझबूझ का परिचय देते हुए किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचा ली। घटना के बाद उसने अपने स्वजनों को फोन कर पूरी जानकारी दी। मामले को लेकर पीड़िता ने गुमला थाना में आवेदन देकर आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार किशोरी शनिवार शाम पालकोट से गुमला पहुंची थी। यहां से उसे अपने रिश्तेदार के घर जाना था। इसके लिए वह पटेल चौक से एक ऑटो में बैठी। आरोप है कि ऑटो चालक निर्धारित रास्ते से हटकर वाहन को दूसरी दिशा में ले गया। चालक ने सुनसान इलाके में ऑटो रोक दिया।
किशोरी की साहसिकता स्थिति को भांपते हुए किशोरी ने साहस और सूझ बूझ दिखाते हुए मौके से भागकर खुद को सुरक्षित किया। इसके बाद वह किसी तरह स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.