गुमला, मार्च 27 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के बाजार टांड़ स्थित मो.सब्बू खान की कबाड़ी दुकान में गुरुवार देर रात भीषण आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना रात करीब 1.30 बजे की है। आग लगने के बाद आस-पास के स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पास स्थित मखदूब ए रब्बानिया प्याऊ से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर आंशिक काबू पाया गया। इसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग को पूरी तरह बुझाया। स्थानीय लोगों के अनुसार अज्ञात व्यक्ति द्वारा जलता हुआ प्लास्टिक फेंके जाने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग की चपेट में बगल की मुर्गी दुकान भी आ गई। जिससे मो. गुड्डू की कुछ मुर्गियां जलकर मर गईं। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ी घटना हो सकती थी। इस अगलगी...