गुमला, दिसम्बर 26 -- गुमला, संवाददाता। झारखंड का आदिवासी बहुल जिला गुमला पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड और कनकनी की चपेट में है। तेज सर्द हवाओं और शीतलहर के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे आम लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से बदल गई है। ठंड के कारण लोग आवश्यक काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं, जबकि अधिकांश लोग दिनभर घरों में ही दुबके रहने को मजबूर हैं।जिला मुख्यालय गुमला सहित सभी प्रखंडों में शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। दिनभर चलने वाली सर्द हवाओं के कारण लोग ठिठुरते नजर आए। हालांकि दोपहर के समय हल्की धूप निकलने से कुछ देर के लिए राहत जरूर मिलती है, लेकिन जैसे ही शाम ढलती है, ठंडी हवाएं लोगों को फिर से घरों में कैद कर देती हैं। शाम होते ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.