गुमला, मार्च 30 -- गुमला, संवाददाता । जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सोमवार को एसपी हारिश बिन जमां की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक चंदाली स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत उच्च न्यायालय द्वारा कांड दैनिकी समय पर जमा करने से संबंधित आदेश की समीक्षा के साथ हुई। इस पर सभी पुलिस पदाधिकारियों को सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।एसपी ने ने हत्या, बलात्कार,अपहरण, पॉक्सो और एससी-एसटी जैसे गंभीर मामलों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया। लूट और गृहभेदन की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए भी आवश्यक रणनीति बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा। बैठक में लंबित वारंट, ...