गुमला, अप्रैल 24 -- गुमला, संवाददाता। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर में शुक्रवार को अधिकारियों और कर्मियों के बीच पहचान पत्र (आईडी कार्ड) का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों और कर्मचारियों को आईडी कार्ड प्रदान किए। इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि आईडी कार्ड के उपयोग से अधिकारियों और कर्मियों की पहचान स्पष्ट होगी, जिससे आम लोगों को सही पदाधिकारी तक पहुंचने में आसानी होगी। उन्होंने इसे पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्षता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम बताया। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी और कर्मी अपने कार्यस्थल पर आईडी कार्ड पहनना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से होगी: डीसी इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.