गुमला, मार्च 30 -- गुमला, संवाददाता । जिला मुख्यालय के बैंक कॉलोनी में रविवार देर रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान अर्चना देवी (31वर्ष), पत्नी सोनू सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार रविवार रात अर्चना देवी अपने पति और बच्चों के साथ खाना खाने के बाद कमरे में सोने चली गई थीं। देर रात किसी समय उसने कमरे के अंदर ही साड़ी के सहारे फंदा लगा लिया। उस समय उसके पति और बच्चे भी उसी कमरे में सो रहे थे।कुछ देर बाद जब सोनू सिंह की नींद खुली ,तो उन्होंने अपनी पत्नी को फंदे से लटका हुआ देखा। आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर गुमला सदर अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतका के पति ने बताया कि वे सभी एक ही कमरे में सोए हुए थे और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.