गुमला, अप्रैल 12 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के बैंक कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय बजरंग उरांव की अज्ञात अपराधियों द्वारा पत्थर से कूचकर निर्मम हत्या कर दी गई। रविवार अपराहन करीब चार बजे चैनपुर थाना क्षेत्र के सिविल घुटू टंगरी जंगल से पुलिस बरामद की है। बजरंग का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।जानकारी के अनुसार बजरंग उरांव 11 अप्रैल की सुबह अपने घर से सरहुल पर्व देखने की बात कह कर चैनपुर के सिविल गांव गया था। इसी दौरान घुटू टंगरी जंगल के पास अज्ञात लोगों ने उस पर हमला कर दिया और पत्थर से कूच कर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास के इलाकों में जांच तेज कर दी है और...