गुमला, फरवरी 7 -- गुमला संवाददाता। गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित तीन दिनी वार्षिक स्पोर्ट्स फेस्ट- 2026 का समापन शनिवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। इस खेल महोत्सव में छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। निदेशक अभिजीत कुमार,प्राचार्य डॉ. शिबा नारायण साहू और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अजीत कुमार शुक्ल ने समापन समारोह की शुभारंभ किया। मौके विजेता टीमों व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पदक देकर सम्मानित किया गया।निदेशक अभिजीत कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन,टीम भावना और धैर्य विकसित करते हैं। उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। ...