गुमला, मार्च 19 -- गुमला, संवाददाता। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। गुरूवार को डीसी प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में खतरनाक स्थलों की पहचान कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में भरनो थाना क्षेत्र के ग्राम जुरा के समीप स्थित दुर्घटना संभावित कट को तत्काल बंद कर करीब तीन सौ मीटर आगे स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही गुमला-पलमा मार्ग पर बने सभी अनधिकृत कटों को स्थायी रूप से बंद करने के निर्देश दिए गए। राष्ट्रीय राजमार्ग-143 और 143ए की स्थिति की समीक्षा करते हुए गड्ढों की मरम्मत, पुलों की क्षतिग्रस्त रेलिंग को दुरुस्त करने और सड़कों को सुरक्षित बनाने पर जोर दिया गया। उर्मी बायपास सहित प्रमुख मार्गों पर परावर्तक संकेतक, स्पीड ब्रेकर औ...