गुमला, मार्च 16 -- गुमला, संवाददाता । जिले के सरकारी स्कूलों में शौचालय और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव का मामला सोमवार को विधानसभा में गूंजा। गुमला के विधायक भूषण तिर्की ने शून्यकाल के दौरान इस गंभीर समस्या को उठाते हुए सरकार का ध्यान गुमला जिले के विद्यालयों की बदहाल स्थिति की ओर आकृष्ट कराया। उन्होंने कहा कि जिले के 1331 स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का भारी अभाव है। जिससे छात्र-छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने बताया कि सुविधाओं की कमी का सबसे अधिक असर छात्राओं पर पड़ रहा है। जिले के 30 विद्यालय ऐसे हैं, जहां छात्राओं के लिए शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है,जबकि 40 स्कूलों में छात्रों के लिए भी शौचालय उपलब्ध नहीं है। ऐसी स्थिति में कई छात्राएं स्कूल समय के दौरान खुले में शौच जाने को मजबूर होती हैं,ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.