गुमला, अप्रैल 13 -- गुमला हिटी । जिले में अनामांकित और ड्रॉप आउट बच्चों को स्कूलों से जोड़ने के लिए शिक्षा विभाग का स्कूल रूआर अभियान जोर-शोर से शुरू हो गया है। सोमवार को घाघरा,कामडारा,जारी,भरनो,चैनपुर समेत सभी प्रखंड मुख्यालयों में एक साथ प्रखंडस्तरीय कार्यशालाएं आयोजित कर अभियान को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।घाघरा प्रखंड सभागार में आयोजित कार्यशाला में प्रमुख सविता देवी ने शिक्षकों से घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक करने और बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कराने का आह्वान किया। बीपीओ पुष्पा टोप्पो ने बैक टू स्कूल अभियान को शत-प्रतिशत पूरा करने और बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया।कामडारा में बीडीओ जोसेफ कंडुलना की मौजूदगी में 132 स्कूलों के शिक्षकों ने भाग लिया और पोषक क्षेत्र के सभी बच्चों को स्कूल लाने का संकल्प लिया...