गुमला, मार्च 8 -- 0 गुमला संवाददाता। जिला मुख्यालय से सटे चेटर निवासी शीतल कुमार उरांव ने कथक नृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उन्हें छत्तीसगढ़ स्थित इंदिरा कला संगीत विवि, खैरागढ़ के 17वें दीक्षांत समारोह में यह उपाधि प्रदान की गई। वे झारखंड के पहले आदिवासी पुरुष कलाकार हैं, जिन्होंने राज्य की पृष्ठभूमि में कथक नृत्य से जुड़ी गतिविधियों पर शोध कार्य किया है। शीतल ने अपने शोध विषय झारखंड राज्य में कथक नृत्य के प्रचार-प्रसार के लिए किए गए कार्यों का विश्लेषणात्मक अध्ययन पर विस्तृत शोध किया है। अपने शोध में उन्होंने झारखंड में कथक नृत्य के विकास, गुरुजनों और युवा कलाकारों के योगदान, शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थानों,उत्सव-महोत्सवों तथा इस कला के प्रचार-प्रसार में सरकारी और निजी प्रयासों का विश्ले...