गुमला, मार्च 15 -- गुमला, प्रतिनिधि। शहर के विभिन्न मस्जिदों में ईद-उल-फितर की नमाज को लेकर समय की घोषणा कर दी गई है। आजाद बस्ती स्थित मस्जिद गौसुलवरा में सुबह 8 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी, जिसकी इमामत मस्जिद के इमाम हाफिज सद्दाम साहब करेंगे। वहीं हुसैन नगर स्थित मस्जिद फैजान-ए-रजा में सुबह 8:30 बजे कारी अशरफ रजा इमामत करेंगे। जैनब मस्जिद में सुबह 7:30 बजे हाफिज मसीहउद्दीन, मस्जिद होदा में 8 बजे कारी आफताब, मक्का मस्जिद में 8:30 बजे कारी शोएब और मदीना मस्जिद में सुबह 9 बजे मुफ्ती जमशेद साहब की इमामत में ईद की नमाज अदा की जाएगी। हालांकि अंजुमन इस्लामियां गुमला के तहत संचालित ईदगाह, जामा मस्जिद और गौसिया मोती मस्जिद सहित कुछ अन्य मस्जिदों में नमाज का समय अभी घोषित नहीं किया गया है।चांद दिखने पर ही तय होगी ईद : हाजी खलील गुमला। अंजुमन इस्ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.