गुमला के नए डीडीसी अनिमेश रंजन ने संभाला पदभार
गुमला, मई 24 -- गुमला। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अनिमेश रंजन ने शनिवार को उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, गुमला के पद पर पदभार ग्रहण किया।पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उपायुक्त ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए जनहित एवं विकासात्मक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की अपेक्षा जताई।उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन टीम भावना और बेहतर समन्वय के साथ कार्य करते हुए जिले के विकास को नई गति देगा। वहीं अनिमेश रंजन ने जिले के समग्र विकास तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। यह भी पढ़ें- गोड्डा के नए उपविकास आयुक्त के रूप में विस्पुते श्रीकांत यशवंत ने पदभार ग्रहण किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.