रांची, अगस्त 24 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट में वर्ष 2018 से गुमला से लापता छह वर्षीय बच्ची की बरामदगी को लेकर दायर हेबियस कॉर्पस याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को चिह्नित कर उनकी जिम्मेदारी तय करने के लिए आईजी प्रोविजन मयूर पटेल की अध्यक्षता में वन मैन कमेटी गठित की गई है। सरकार ने अदालत को बताया कि कमेटी ने जांच पूरी करने को गृह विभाग को पत्र लिखकर 15 दिनों का अतिरिक्त समय मांगा है। इस पर अदालत ने मामले की सुनवाई 10 सितंबर निर्धारित करते हुए सरकार को मामले के अनुसंधान की प्रगति और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई से संबंधित रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...