गुमला, जुलाई 26 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिले की उभरती नन्ही गायिका अक्षिता श्रेष्ठ को गायन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 'बिरसा मुंडा रत्न अवार्ड-2026' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान रांची के रेडिसन ब्लू होटल के सभागार में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सीपी सिंह ने अक्षिता को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होने कहा कि इतनी कम उम्र में अक्षिता श्रेष्ठ ने अपनी मधुर गायकी से न केवल गुमला, बल्कि पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है। उन्होंने अक्षिता के माता-पिता से आग्रह किया कि वे बेटी की प्रतिभा को आगे बढ़ाने में निरंतर सहयोग करें।अक्षिता यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: निखिल भारत बंग साहित्य की 20वीं संगीत प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित श्रेष्ठ गुमला के संगीत प्र...