गुमला, अप्रैल 18 -- गुमला, प्रतिनिधि। शहीद तेलंगा खड़िया क्रिकेट स्टेडियम में जेएससीए द्वारा आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-19 वीमेंस क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। पहले मैच में गुमला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पलामू को 247 रनों के बड़े अंतर से हराकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुमला की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 315 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। गुमला की ओर से मेघा तिर्की ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 71 गेंदों में नाबाद 141 रन बनाए। वहीं पारुल मिश्रा ने भी शानदार खेल दिखाते हुए 50 गेंदों में नाबाद 103 रन की शतकीय पारी खेली। सुप्रिया रानी ने 17 गेंदों में 29 रन का योगदान देकर टीम के स्कोर को और मजबूत किया। 315 रनों के लक्ष्य का पीछा करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.