संभल, मार्च 7 -- थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव गुमथल में एक मुस्लिम युवक के घर से नाबालिग हिंदू युवती मिलने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस युवती को अपने साथ थाने ले आई, जबकि आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि गांव गुमथल निवासी एक मुस्लिम युवक के साथ एक नाबालिग हिंदू युवती के मौजूद होने की सूचना बजरंग दल के संयोजक आशीष तूफानी को मिली। सूचना मिलने पर वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी थाना बनियाठेर पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष बनियाठेर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घर में छापा मारा। छापेमारी के दौरान वहां से नाबालिग युवती बरामद हुई, जबकि आरोपी युवक पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की वीडियो भी बना ली। पुलिस ...