सोनभद्र, मार्च 8 -- डाला, हिन्दुस्तान संवाद। चोपन थाना क्षेत्र के अम्मा टोला में रविवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से अंडे की गुमटी में आग लग गई। आग की चपेट में आकर गुमटी में रखा गैस सिलेंडर फट गया, जिससे आग बुझाने में जुटे चार लोग झुलस गए। घायलों में एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।अम्मा टोला चौराहे के पास चिरंजी देवी पत्नी शिवशंकर केवट अपने घर से कुछ दूरी पर गुमटी में अंडे की दुकान चलाती हैं। रविवार रात वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर सोने चली गईं। इसी दौरान रात करीब डेढ़ बजे गुमटी में लगे बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे गुमटी में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान गुमटी में रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट ...