बलिया, अप्रैल 24 -- नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के करनी गांव की चट्टी पर गुरुवार की देर रात गुमटी की दो दुकानों में आग लग गई। दुकान में रखे दो सिलेंडर भी फट गए। इससे दुकानों के साथ ही बगल में एक मड़हा भी जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण जग गए। दुकानदार को सूचना देकर आग बुझाने में जुट गए।बताया जाता है कि करनी गांव निवासी सत्येंद्र वर्मा व गोविंद वर्मा चाचा-भतीजा हैं। अंडे की दुकान करनी चट्टी पर स्थित है। दोनों रात को गुमटी बंद कर घर चले गए। इसी बीच देर रात अज्ञात कारणों से गुमटी में आग लग गयी। यह भी पढ़ें- गुमटी की दुकानों में आग से सिलेंडर फटा, कोई हताहत नहीं इससे दुकान में रखे सिलेंडर भी तेज आवाज के साथ फट गए। बगल में स्थित अतेन्द्र का मड़हा भी आग की चपेट में आकर खाक हो गया। ग्रा...