मुजफ्फरपुर, मार्च 1 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। कपरपुरा रेलवे गुमटी बंद करने से आक्रोशित लोगों ने रविवार को कपरपुरा स्टेशन पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि रेलवे की ओर से जिला प्रशासन को गलत सूचना देकर गुमटी बंद करा दी गई है। प्रखंड प्रमुख कृपाशंकर शाही, लोजपा (आर) जिलाध्यक्ष चुलबुल शाही, सुदर्शन मिश्र, जनार्दन ठाकुर, मुखिया शशि ठाकुर, रामजी प्रसाद सहनी, प्रेम कुमार राम आदि ने बताया कि यह महत्वपूर्ण सड़क कपरपुरा से कांटी, मोतीपुर होते हुए साहेबगंज तक जाती है। बताया कि रेलवे गुमटी बंद होने से पांच से छह किलोमीटर तक का चक्कर लगाना पड़ेगा। स्कूल जाने वाले बच्चे, बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी होगी। रेलवे गुमटी खोलने को लेकर सात मार्च को कलेक्ट्रेट पर विशाल धरना-प्रदर्शन होगा, फिर भी गुमटी नहीं खुली तो आंदोलन तेज कि...