मुजफ्फरपुर, मई 13 -- मुजफ्फरपुर। कपरपुरा रेलवे गुमटी नंबर सात 80 दिनों से बंद है। इसके कारण वर्षों से इस रास्ते से आवागमन कर रहे आसपास के दर्जनभर से अधिक गांवों के लोग परेशान हैं। बेमौसम हुई बारिश में ही अस्थायी वैकल्पिक मार्ग जलमग्न हो गया है। बरसात का मौसम दस्तक देने वाला है। ऐसे में आसपास के इलाके के लोगों की चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि मानसून की बारिश शुरू हो गई तो बरसातभर सात से दस किलोमीटर घूमकर जिला मुख्यालय आना पड़ेगा। आवागमन में सबसे ज्यादा दुश्वारी छात्र-छात्राओं को हो रही है। रेलवे लाइन क्रॉस कर जाने में जोखिम है। वहीं, सड़क की हालत जर्जर है। बाईपास से एक वैकल्पिक मार्ग है भी तो रोशनी की व्यवस्था नहीं है। रात के अंधेरे में लूट और छिनतई की घटनाओं को लेकर राहगीर सहमे रहते हैं। बीते महीने आपराधिक वारदात हो भी चुकी है। लोग...