कुशीनगर, मार्च 12 -- कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कोटवा घुघली मार्ग पर स्थित बिहारी छपरा चौराहे पर स्थित पान की दुकान में गुमटी का ताला तोड़ चोरी कर रहे युवक को दुकानदार ने रंगे हाथों पकड़ पुलिस को सौंपा। बिहारी छपरा चौराहे पर खजुरी निवासी राजेश कुशवाहा की पान की और कोल्ड ड्रिंक की दुकान है। बृहस्पतिवार की रात राजेश का लड़का धीरज दस बजे दुकान बंद कर चचेरे भाई के घर बहु भोज में खाना खाने घर गया था।घर से वापस आने पर देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है और दुकान में रखी कुर्सी पर एक युवक बैठा है और दुकान से पेय पदार्थ और पैसे खाने की चीजें गायब है। युवक को देख धीरज के शोर मचाने पर बगल के दुकानदार भी मौके पर पहुंच आए। युवक को पकड़ कर बैठा लिया। युवक के जेब की तलाशी के बाद उसके जेब से दो पैकेट सिगरेट, पान मसाले की पुड़िया और कुछ पैसे ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.