गुमटी का ताला तोड़कर समेटा सामान
बलिया, जून 23 -- भरौली। कोरंटाडीह पुलिस चौकी से महज पांच सौ मीटर दूर उजियार तिराहा पर गुमटी का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपये मुल्य का सामान समेट ले गये। मंगलवार की सुबह इसकी जानकारी होते ही लोगों में खलबली मच गयी। इसकी सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर सुराग लगाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सरयां निवासी चंदन तिवारी उजियार तिराहा पर गुमटी में जनरल स्टोर की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह सोमवार की देर शाम वह दुकान बंद कर घर चले गये। इसी बीच पहुंचे चोर गुमटी का ताला तोड़कर उसमें मौजूद नगदी और कीमती सामान समेट ले गये। यह भी पढ़ें- वेंटिलेटर तोड़कर हार्डवेयर दुकान में की चोरी मंगलवार की सुबह आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने मामले से दुकानदार को अवगत कराया। सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गयी। इस सम्बंध में चौकी प्रभारी कोरं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.