गढ़वा, मार्च 31 -- भवनाथपुर। सोमवार रात भवनाथपुर बाजार स्थित एक गुमटी में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर नगद और सामान की चोरी कर ली। भुक्तभोगी भवनाथपुर निवासी अनिल चंद्रवंशी ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि वह रोज की तरह शाम को अपनी गुमटी बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो गुमटी का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अंदर जाकर जांच करने पर पाया कि गुमटी में रखा करीब 1200 रुपये नगद और लगभग पांच हजार रुपये मूल्य का सामान गायब है। अनिल ने बताया कि इसी गुमटी से उनके परिवार का भरण-पोषण होता है। ऐसे में चोरी की घटना से उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने आशंका जताई कि अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...