बिहारशरीफ, मई 17 -- इस्लामपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के शरीफाबाद गांव में शनिवार की रात चोरों ने गुमटी की छत उखाड़कर नकद समेत एक लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली। पीड़ित नागेन्द्र नारायण से बताया कि देवी स्थान के पास गुमटी में गैस, सिगरेट, चॉकलेट आदि सामान बेचते थे। शनिवार की शाम करीब आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गये थे। रविवार की सुबह गांव के ही एक आदमी ने घटना की सूचना दी। चोरों ने गल्ला में रखे 25 हजार रुपये नकद व अन्य सामान चुरा लिये थे। दो दिन पहले कुछ बदमाशों ने उन्हें धमकी दी थी। आशंका है उन्हीं लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। यह भी पढ़ें- गुमटी का छत उखाड़कर एक लाख की चोरी (इस्लामपुर से अनुज कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...